Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: कोरोना के वैश्विक महामारी घोषित होते ही लोग सावधान हो गए हैं। मगर अब भी भारत के कुछ लोगों को लॉकडाउन की बात समझ नहीं आती। शायद यही कारण है कि भारत में रहने वाले कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक गतिविधियों के चलते सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हैं और कोरोना को मेहमान की तरह आमंत्रित करते हैं। तब्लीगी जमात में जो हुआ वो हर तरीके से गलत था। लोगों ने अपनी कम अक्ल का प्रदर्शन तो किया ही साथ ही साथ वे पूरे भारत में घूम कर ये वायरस फैला रहे हैं। इसी विषय पर चिंता जाहिर करते हुए बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से आने वाली सब्जियों को न खरीदें। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट अपने फेसबुक पर सक्रियता की वजह से बहुत चर्चा में रहते हैं। विधायक महेन्द्र भट्ट ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि निज़ामुद्दीन में तब्लीगी जमात से लोगों के बीच खतरा बढ़ गया है। ऐसे में उनका उत्तराखंड के लोगों से निवेदन है कि नजीबाबाद से आने वाली सब्जियां न खरीदें। आगे पढ़िए