Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: लॉकडाउन के चलते इंसान घरों में कैद क्या हुए, वन्यजीव राहत की सांस लेने लगे। जगह-जगह हिरणों के झुंड घूमते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर गजराज का राज चल रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर ऋषिकेश में देखने को मिली। जहां इंसानी गतिविधियां थमने से जंगली जानवर बेखौफ होकर टहलते दिख रहे हैं। गंगा के जिस तट पर कभी लोगों का जमघट लगा रहता था, वहां हाथियों के झुंड पानी पीते नजर आ रहे हैं। शनिवार को त्रिवेणी घाट पर ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला। घाट के दूसरे छोर पर पांच हाथियों का एक परिवार पानी पीने पहुंचा हुआ था। इसके बाद पानी में नहाए और चले गए। राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी मौजूद हैं। गर्मी के दिनों में जब सूरज ढल जाता है, तब हाथी यहां अक्सर पानी पीने आया करते थे, लेकिन इन दिनों क्योंकि हर तरफ सन्नाटा पसरा है। इसलिए हाथी बेखौफ होकर दिन के उजाले में भी त्रिवेणी घाट के पास टहलते नजर आ रहे हैं।