अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कोरोना (Coronavirus latest update uttarakhand) वायरस संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। खतरा ये है कि अब कोरोना पहाड़ चढ़ रहा है। ताजा मामला अल्मोड़ा का है। अल्मोड़ा निवासी, जिसने हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्ला लिया था उसका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27 हो गई है। कल ही क्वारंटाइन में रखे 5 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। इनमें से भी एक मरीज दिल्ली निजामुद्दीन मरजत में गया था। अकेले देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या भयानक तरीके से बढ़ रही है। अब उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। अकेले देहरादून में 14 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आप समझ सकते हैं कि ये मामला कितना खतरनाक साबित हो रहा है। आगे हम आपको हर जिले का हाल बता रहे हैं।