गढ़वाल में लॉकडाउन के बीच अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहने..लोग सिर्फ 10

इस शादी में ना ढोल-दमाऊ बजा और ना डीजे। शादी में कुल 10 लोग शरीक हुए। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर एक दूसरे का हाथ थामा, शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखा गया...देखिए तस्वीरें
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
New Tehri Shaadi: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people
Image: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people

टिहरी गढ़वाल: शादी...किसी की जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी में सिर्फ एक ही बार आता है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए लोग क्या नहीं करते, लेकिन कोरोना के चलते अब ना तो कहीं शहनाई की धुन सुनाई दे रही है और ना ही मांगल गीत, लेकिन अच्छी बात ये है कि लॉकडाउन के दौरान भी उम्मीदें खत्म नहीं हुईं हैं। इस दौरान जो लोग शादी के बंधन में बंध रहे हैं, वो सोशल डिस्टेंडिसंग और लॉकडाउन को पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं। शादी की ऐसी ही कुछ तस्वीरें नई टिहरी से सामने आईं। जहां दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर एक दूसरे का हाथ थामा। दोनों ने मास्क पहनकर शादी की सारी रस्में निभाई। शादी में घर-परिवार के कुल दस लोग शामिल रहे। टिहरी के जाखणीधार में एक गांव है पंचूर। दूल्हा सानी इसी गांव में रहता है। आगे देखिए तस्वीरें

  • मिंग्वाली गांव में शादी

    Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people
    Pic: 1/ 4
    Image: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people

    सानी की शादी मिंग्वाली गांव की आस्था से तय हुई थी। बैसाखी का दिन तय हुआ था। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। तब सानी और आस्था ने सादे समारोह में शादी का फैसला लिया। इस अनोखी शादी में दूल्हा-दुल्हन पूरे वक्त मास्क पहने नजर आए।

  • सैनिटाइज़र के खास इंतजाम

    Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people
    Pic: 2/ 4
    Image: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people

    दोनों पक्षों के मेहमानों के लिए मास्क और सैनेटाइजर के खास इंतजाम किए गए थे। पहाड़ की शादी बिना ढोल-दमाउ के पूरी नहीं होती, लेकिन सानी-आस्था की शादी में ना बैंड-बाजा बजा और ना ही डीजे।

  • सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

    Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people
    Pic: 3/ 4
    Image: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people

    दूल्हा पक्ष के लोग सोशल डिस्टेंस फॉलो करते हुए दो टैक्सियों में मिंग्वाली गांव पहुंचे। जहां दुल्हन पक्ष की तरफ से कुछ ही लोग मौजूद थे। पूरी शादी में सिर्फ दस लोग शरीक हुए। सुबह दस बजे बारात मिंगवाली गांव पहुंची और दोपहर दो बजे दूल्हा सानी अपनी दुल्हन आस्था को लेकर अपने गांव लौट गया।

  • ढोल दमाऊं भी नहीं

    Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people
    Pic: 4/ 4
    Image: Bride and groom wear mask in marriage with only 10 people

    पंचूर गांव में भी कोई जश्न नहीं मनाया गया। दूल्हे सानी का जामणीखाल और अंजनीसैण में बेकरी का बिजनेस है। वो कुछ साल पहले ही दुबई से लौटे हैं। सानी ने कहा कि इस वक्त हमें कोरोना को हराना है। समाज के हर व्यक्ति को पुलिस प्रशासन का साथ देना चाहिए। हमने भी अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश की। शादी के दौरान किसी तरह का संक्रमण न फैले इसके लिए पूरी एहतियात बरती गई।