Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना को लेकर उत्तराखंड में एक के बाद एक राहतभरी खबरें मिल रही हैं। सबसे बड़ी राहत तो यही है कि पिछले सौ घंटे में उत्तराखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। इसके अलावा उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। देश के 25 कोरोना फ्री जिलों में अपने पौड़ी का नाम भी शामिल हो गया है। ये वो जिले हैं जिनमें स्थानीय प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से कोरोना के केसेज पर रोकथाम लग सकी। इन जिलों में पिछले दो हफ्ते से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। पौड़ी जिले के साथ भी ऐसा ही हुआ। पहले यहां एक कोरोना पॉजिटिव केस आया लेकिन उसके बाद डीएम (IAS dheeraj Garbyal) की कोशिशें रंग लाई और कोरोना पर पूरी तरह से लगाम लगाई गई। दुगड्डा का मरीज अब ठीक हो चुका है। ऐसे में पौड़ी उत्तराखंड का पहला जिला है, जहां कोरोना का पॉजिटिव केस आया लेकिन उतनी ही जल्दी यहां कोरोना पर लगाम भी लग सकी। उत्तराखंड का पौड़ी इस लिस्ट में जगह पाने वाला राज्य का इकलौता जिला है। आगे पढ़िए