Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: शानदार...जबरदस्त..जिंदाबाद...लगातार 6 दिन बीच गए हैं और उत्तराखंड में बीते 6 दिन से एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है। ये उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 6 दिनों से उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव एक भी केस सामने नहीं आया है। ऐसे में उत्तराखंड मॉडल की अब देशभर में चर्चा होने लगी है। उत्तराखंड में अब तक 35 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अच्छी बात यह है कि इनमें से 7 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अस्पतालों से छुट्टी ले चुके हैं। यानी अब सिर्फ 28 मरीज अस्पतालों में आइसोलेट किए गए हैं। 100 घंटे बीत चुके हैं और उत्तराखंड में एक भी कोरोना से संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि ज्यादातर सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है और उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार के फार्मूले और सक्रियता की चर्चा होने लगी है। सबसे खास बात है यहां की जागरूक जनता। अब सवाल यह है कि आखिर उत्तराखंड मॉडल क्या है? आगे देखिए हर जिले के आंकड़े