Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखँड में बीते 5 दिनों से सब ठीक चल रहा था लेकिन कल हरिद्वार से कोरोना के दो नए केस सामने आए थे। इससे उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई थी। आज अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके ये खुशखबरी दी है। सीएम त्रिवेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है। लेकिन भविष्य की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। देखा गया है कि इसमें कई बार मरीज में लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं। सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। जनता से अपील है कि अपना चेहरा, नाक, मुंह ढकें तभी बाहर निकलें। होम मेड मास्क को गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। आगे देखिए हर जिले से लेटेस्ट नए आंकड़े