Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण के रेड जोन और हॉटस्पॉट जिलों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर ये है कि इस लिस्ट में उत्तराखंड के 6 जिलों का नाम शामिल किया गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने देश भर के राज्यों के अलग-अलग जिलों के रेड जोन और हॉटस्पॉट के अलावा नॉन हॉटस्पॉट जिलों की लिस्ट निकाली है। इस पूरी लिस्ट में उत्तराखंड के 6 जिले शामिल हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून रेड जोन में शामिल है। इसके अलावा उधम सिंह नगर और नैनीताल कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट दिखाए गए हैं। इस लिस्ट में हरिद्वार, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल का भी नाम है लेकिन इन्हें नॉन हॉटस्पॉट डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टिंग केसेस में रखा गया है। देहरादून को रेड जोन में शामिल किया गया है। पुलिस पहले ही बता चुकी है कि देहरादून में 5 हॉट स्पॉट हैं। आगे देखिए लिस्ट