Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के लिए कोरोना वायरस के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहा। लेटेस्ट हेलेथ बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में 3 नए करोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। जी हां अकेले देहरादून में आज करोना वायरस के दो नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक मासूम और एक सैन्यकर्मी बताई जा रही है। इसके अलावा एक मामला नैनीताल में बढ़ा है। यानी कुल मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है। अब देखिए हर जिले का आंकड़ा।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 20
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 05
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 09
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00