Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केसेज के बीच एक राहत वाली खबर अल्मोड़ा से आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिले मरीज की लगातार दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई। इस तरह अल्मोड़ा कोरोना फ्री जिलों में अपनी जगह पक्की कर चुका है। अब तक अल्मोड़ा में कोरोना का सिर्फ एक मामला सामने आया है, रानीखेत में एक जमाती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां के प्रशासन ने जिस तत्परता से एहतियाती कदम उठाए, उसके शानदार नतीजे देखने को मिले। प्रशासन अपनी कोशिशों से कोरोना को हराने में कामयाब रहा। आज की तारीख में अल्मोड़ा में कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। जिले से अब तक जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि यहां रानीखेत में 5 अप्रैल को निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब आगे पढ़िए