उत्तराखंड में आज राहत..नहीं मिला कोई करोना पॉजिटिव मरीज..देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट

उत्तराखंड में कल कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए थे लेकिन एक बार फिर से आज प्रदेश में कोई नया केस नहीं आया है। देखिए हर जिले का आंकड़ा
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
coronavirus Uttarakhand: coronavirus Uttarakhand latest UPDATE list
Image: coronavirus Uttarakhand latest UPDATE list

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में दो दिन पहले हरिद्वार से कोरोना के दो नए केस सामने आए थे। इससे उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई थी। आज अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। आगे हम आपको हर जिले का आंकड़ा दिखा रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगी। हरिद्वार और नैनीताल...इन दो जिलों में भी कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। हरिद्वार और नैनीताल को भी कोरोना वायरस के रेड जोन में शामिल कर दिया गया है। सैंपलों की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को रुड़की में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नैनीताल को भी रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, देहरादून पहले ही बीस मरीजों के आने के बाद रेड जोन घोषित कर दिया गया था। आगे देखिए हर जिले के आंकड़े

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 20
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 09
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

अब देखिए लेटेस्ट हेल्थ रिपोर्ट