Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के तमाम सरकारी ऑफिस 3 मई तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले अभी थमे नहीं है। खासतौर पर कोरोनावायरस के रेड जोन देहरादून में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा हरिद्वार और नैनीताल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तराखंड के तमाम सरकारी ऑफिस 3 मई तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड समय पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। आगे देखिए एएनआई का ट्वीट