Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड इस समय बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है। बता दें कि यहां पर अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हो गई है। इस माहौल के बीच राज्य समीक्षा ऐसी खबर ले कर आया है जो आपके होश उड़ा देगी। रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा से ऐसी खबर आ रही है जो आपके दिमाग में भी सनसनी पैदा कर देगी। बता दें कि रुड़की के भगवानपुर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के पति एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के साथ दिल्ली की जमात में शामिल होने गए थे। लेकिन उनके पति की रिपोर्ट भी परिवार के 4 सदस्यों समेत गांव के 38 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह महिला कोरोना पॉजिटिव हुई कैसे? इस सब के बीच महिला के संक्रमित होने का कारण क्या है?इस प्रश्न के कई पहलू हो सकते हैं साथ ही कई कारण भी हो सकते हैं। क्या महिला के इम्यून सिस्टम का कमजोर होना तो कारण नहीं है?