Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: लॉकडाउन के कारण जो जहां है वहीं सिमट कर रह गया। सड़कें सुनसान और वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई। कोरोना के चलते उत्तराखंड के कई लोग दूसरे राज्यों में फंसें, जिनमें से कई वो बच्चे भी हैं जो पढ़ाई और कोचिंग करने के लिए घर से दूर हैं। ऐसे बच्चे भी लॉकडाउन में फंसे, जिनको उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में वापस लाया गया है। राजस्थान के कोटा में उत्तराखंड के 200 से भी ज्यादा छात्र फंसे थे। अच्छई बात ये है कि 5 बसें छात्रों को लेकर ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज और हल्द्वानी पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि रात तक अभी और तीन बसें आने की संभावना है। सभी छात्र वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए गए थे। उनके परिवार के कई लोग भी लॉकडाउन के कारण उनके साथ में फंसे थे। ऋषिकेश पहुंचे सभी लोगों को उनके घर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया है। सभी को अभी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।