Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सीएम पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारनपुर से उनकी मौसी गांव आ रही थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने उत्तराखंड बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया। हालांकि बाद में उनके लिए स्पेशल पास जारी किया गया और पौड़ी तक भेजा गया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भगवानपुर बॉर्डर पर सीएम योगी की मौसी सरोज देवी और उनके बेटे को उत्तराखंड पुलिस ने रोक दिया और वापस भेज दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा सहारनपुर जिला प्रशासन को यह जानकारी दी गई और उसके बाद जिला प्रशासन ने उनके लिए पौड़ी तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करवाई। भगवानपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज ने उन्हें ये कहते हुए वापस लौटा दिया कि लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में किसी बाहरी का प्रवेश मान्य नहीं है। आगे पढ़िए