Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त भावनात्मक पीड़ा से गुजर रहे हैं। सोमवार को उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में भी सीएम योगी उन परिवारों के बारे में सोचते रहे, जिनके लाल राजस्थान के कोटा में फंसे थे। सोमवार को यूपी की योगी सरकार की बदौलत इन परिवारों की खुशियां लौट आई हैं। कोटा में तकलीफ झेल रहे 300 छात्रों को यूपी सरकार की मदद से उत्तराखंड लाया गया। छात्रों के घर लौटते ही अभिभावकों के चेहरे खिल गए। तकलीफ और चिंता का अंतहीन सिलसिला भी खत्म हो गया। लाडलों के घर लौटते ही परिवारों में खुशियां भी लौट आईं। उत्तराखंड के लगभग तीन सौ छात्र राजस्थान के कोटा में मेडिकल और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए गए थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते वहीं फंसकर रह गए। हॉस्टल जेल बन गया था। छात्र खाने और रहने की समस्या भी झेल रहे थे।