Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर कोरोना वायरस की तगड़ी मार पड़ी है। पर्यटन और औद्योगिक समेत तमाम व्यावसायिक गतिविधियां अरसे से ठप हैं। राजस्व के स्त्रोत सूख गए हैं। इस संकट से उबरने में लंबा वक्त लगेगा, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी तरफ से कोशिशें शुरू कर दी हैं। लॉकडाउन के बीच उद्योगों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योगपति बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। शासन को अब तक करीब 400 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 180 उद्योगों को मंजूरी दी जा चुकी है। छोटी इकाइयां स्थापित करने वालों को ऑफलाइन मंजूरी दी जा रही है। लॉकडॉउन के बीच सोमवार को 180 औद्योगिक इकाइयों को खोलने की मंजूरी दी गई। ये राहतभरा कदम है। प्रदेश के हालात सुधरने में वक्त लगेगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि सरकार ने शुरुआत कर दी है। उद्योगों को खोलने की सशर्त मंजूरी दी जा रही है।