Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में जिले ऊधमसिंह के जसपुर में दो लोगों के बीच हुई झड़प के बाद बीच -बचाव करने गयी पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तकरीबन रात 9 बजे चौहानान-जोशीयान मोहल्ले के आजाद पार्क के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर एक युवक से टकरा गया। टकराने के बाद दोनों में नोकझोंक शुरू हो गयी। शोर-गुल सुनने के बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। बता दें कि झगड़ा कर रहे दोनों व्यक्ति दो अलग समुदायों से थे जिसके बाद वहां हाथापाई तक की नौबत आ गई। झगड़े के दौरान ही किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीनियर इंस्पेक्टर मनोज जोशी और उनकी टीम ने मौके पर ही घटनास्थल पहुंच के परिस्थिति को काबू करने का प्रयास किया।