Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: विश्वभर में कोरोना की वजह से त्रासदी छा रखी है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा है। पहाड़ के ऊपर आयी इस विकट परिस्थिति में पहाड़ की औरतें अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं। जब-जब राज्य के ऊपर संकट आता है तब-तब देवभूमि में जन्मीं औरतों ने इसकी रक्षा की है। चाहे वो अपने जिगर के टुकड़ों को देश के लिए न्योछावर करना हो या अपनी सारी जमा-पूंजी देश के लिए दान करनी हो, पहाड़ की औरतें कभी पीछे नहीं हटतीं। चाहे वह चमोली जिले के गोचर की देवकी दादी हो जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी 10 लाख रुपये हंसते-हंसते पीड़ितों के नाम कर दिए फिर शांति देवी गुसाईं हों जिन्होंने समय संकट के समय असहाय और जरूरतमन्द लोगों के लिए 1 लाख की धनराशि दान की है। ऐसी ही मानवता की मिसाल पेश की है पौड़ी मुख्यालय स्थित ओजली निवासी प्रधानाध्यापिका मनोरमा घिल्डियाल ने। आगे पढ़िए