Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़। कल यहां एसएसबी ने 13 नेपाली मजदूर पकड़े थे। ये लोग टायर ट्यूब के जरिए काली नदी पार कर नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े लिए गए। एसएसबी और पुलिस राहत की सांस ले रही थी कि तभी एक ऐसी खबर आ गई, जिसने प्रशासन के होश उड़ा दिये। यहां धारचूला में राहत कैंप में रह रहे 9 नेपाली मजदूर काली नदी पार कर नेपाल पहुंच गए। ये खबर फैलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। नेपाली मजदूर पिछले 26 दिन से धारचूला के राहत कैंप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह नेपाली मजदूर शौच जाने के बहाने निकले थे। इसी बीच जवानों को चकमा देकर काली नदी में कूद गए और तैरकर नदी पार कर ली। पुलिस के जवान उन्हें पकड़ पाते, इससे पहले ही सभी नेपाल पहुंच गए।