Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड का ऊधमसिंहनगर जिला। यहां 4 लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद प्रशासन हर तरह से एहतियात बरत रहा है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि चारों मरीज अब ठीक हैं लेकिन अहतियात बरतना बेहद जरूरी है। यहां जिला अस्पताल में तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों को होम क्वारेंटीन कर दिया गया है, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले यहां एक्सरे टेक्नीशियन को होम क्वारेंटीन किया गया था। अब रेडियोलॉजिस्ट को भी होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के होम क्वारेंटीन होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। यहां काशीपुर के डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड की ड्यूटी पर लगाया गया है। हफ्ते में अल्ट्रासाउंड सिर्फ तीन दिन होते हैं। जिस वजह से अस्पताल मे भीड़भाड़ बनी रहती है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। आपको बता दें कि जिला अस्पताल में कोविड-19 के खतरे को टालने के लिए बाहर से लौटे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को होम क्वारेंटीन में भेजा जा रहा है।