उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली के लिए पैदल निकला युवक, पिता बीमार हैं

रिलीफ कैंप में पहुंचे युवक ने पुलिस और अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई। अधिकारियों ने भी युवक की परेशानी समझी और अब उसके लिए पास की व्यवस्था भी कर रहे हैं...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Youth went on foot from pauri to new delhi amid lockdown
Image: Youth went on foot from pauri to new delhi amid lockdown

पौड़ी गढ़वाल: इन दिनों मजबूरी इंसान से क्या-क्या नहीं करा रही। लॉकडाउन में अपनों की चिंता में घुल रहे लोग कई-कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर गांव पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले चंबा का एक युवक अपनी बीमार मां से मिलने के लिए चंडीगढ़ से पैदल चलकर नई टिहरी पहुंच गया था। अब ऐसी ही एक घटना पौड़ी में हुई है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक दिल्ली का एक युवक पौड़ी गढ़वाल आया हुआ था। इसी बीच उसे पिता के बीमार होने की खबर मिली। सूचना मिलते ही युवक पौड़ी से दिल्ली के लिए पैदल चल पड़ा, लेकिन युवक दिल्ली पहुंच पाता इससे पहले ही काशीपुर में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को राहत शिविर भेज दिया है। युवक का नाम जतिन सिंह है, वो दिल्ली के शाहदरा में रहता है। 20 मार्च को जतिन अपने दोस्त दीपक के साथ पौड़ी घूमने उसके घर आ गया था। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 3 जिलों में 11 हॉट स्पॉट, यहां 3 मई के बाद भी जारी रह सकती है सीलिंग
खबर के मुताबिक जतिन वापस लौट पाता इससे पहले ही 23 मार्च से देश में लॉकडाउन लग गया। तब से जतिन अपने दोस्त के घर पर रह रहा था। इसी बीच उसे पिता के बीमार होने की सूचना मिली। जतिन का दिल पिता से मिलने को तड़प उठा। बीमार पिता की चिंता सताने लगी तो जतिन ने पैदल ही दिल्ली पहुंचने की ठान ली। बुधवार की सुबह वो पौड़ी से सुबह 3 बजे दिल्ली के लिए निकल पड़ा। गुरुवार की शाम तक वो किसी तरह काशीपुर पहुंचा, लेकिन यहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे जीबी पंत इंटर कॉलेज में बनाए राहत शिविर में ले गए। राहत शिविर में युवक ने पुलिस और अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई। अधिकारियों ने भी युवक की परेशानी समझी और अब उसके लिए पास की व्यवस्था भी कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अनुमति मिलते ही युवक को कैंप से रिलीफ कर दिया जाएगा।