राज्य सरकार ने सूबे के नौ पहाड़ी जिलों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उत्तराखंड के वो जिले जो कि ग्रीन जोन में शामिल हैं, यहां 3 मई के बाद लॉकडाउन खोलने की तैयारी चल रही है, उससे पहले सरकार ने बड़ी राहतें दी हैं। पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Trivendra govt gave relief for nine districts
उत्तरकाशी: देश में कोरोना से लड़ाई लंबी होती जा रही है। 3 मई को लॉकडाउन खुलेगा, ये आप भी जानते होंगे, लेकिन उत्तराखंड में कब तक राहत मिलेगी। इस सवाल का जवाब हम अभी आपको दे देते हैं। राज्य सरकार ने सूबे के नौ पहाड़ी जिलों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उत्तराखंड के वो जिले जो कि ग्रीन जोन में शामिल हैं, वहां 3 मई के बाद लॉकडाउन खोलने की तैयारी चल रही है। बस तब तक प्रार्थना करें कि यहां कोरोना का कोई केस ना मिले। राज्य समीक्षा ने आपको पहले ही बताया था कि ग्रीन जोन वाले जिलों मे सरकार राहत देने का मन बना चुकी है। शनिवार को देहरादून में हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस पर मुहर भी लग गई।
1- सबसे बड़ी राहत ये है कि 9 पहाड़ी जिलों में अस्पताल पहले की तरह खुलेंगे। ये वो जिले हैं जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।
2- मीटिंग में पहाड़ी जिलों में अर्थव्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का फैसला लिया गया।
3- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रीन जोन वाले जिलों में अस्पताल पहले की तरह सेवाएं देंगे। प्रदेश में कोविड-19 का इलाज चुनिंदा अस्पतालों में होगा।
4- कोविड-19 अस्पताल के रूप में मेला अस्पताल हरिद्वार, दून हॉस्पिटल देहरादून, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को चुना गया है। दूसरे जिला अस्पतालों में पहले की तरह सेवाएं जारी रहेंगी।
5- अब पहाड़ी जिलों में दुकानें सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक 11 घंटे तक खुली रह सकेंगी। शराब की दुकानें बंद रहेंगी। नाई की दुकानें भी बंद रहेंगी।
6- एक जिले से दूसरे जिलों में आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा।
7- इसके अलावा एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा, जो देखेगी कि कोविड-19 से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ है। उपसमिति के अध्यक्ष कृषि मंत्री सुबोध उनियाल होंगे।
8- चलिए अब आपको उत्तराखंड के ग्रीन जोन के बारे में बताते हैं। इसमें नई टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जिले शामिल हैं। 7 पहाड़ी जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला। जबकि अल्मोड़ा और पौड़ी में कोरोना के 1-1 मरीज मिला था। दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद ये दोनों जिले भी ग्रीन जोन जिलों में शामिल हो चुके हैं।
9- इन जिलों में 3 मई के बाद लॉकडाउन खोलने की तैयारी चल रही है। यहां उद्योगों और निर्माण कार्यों में सशर्त छूट दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
10-बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी और सचिव अमित नेगी मौजूद थे।