Breaking- ऋषिकेश एम्स का नर्सिंग अफसर भी कोरोना पॉजिटिव..मचा हड़ंकप

ऋषिकेश एम्स (Rishikesh Aiims Coronavirus) में काम करने वाले नर्सिंग ऑफिसर में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग अफसर किराए के मकान पर रहता था।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus AIIMS Rishikesh: Coronavirus in uttarakhand Positive case in AIIMS Rishikesh
Image: Coronavirus in uttarakhand Positive case in AIIMS Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स (Rishikesh Aiims Coronavirus) से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अंशुमन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है और इसके साथ ही ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश एम्स में काम करने वाला नर्सिंग ऑफिसर किराए के मकान पर रहता था। ऐसे में कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। आप समझ सकते हैं कि यह मामला कितना गंभीर हो सकता है। फिलहाल हर तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं और नर्सिंह अफसर से मुलाकात करने वाले लोगों को भी बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी- उत्तराखंड में कोरोना वायरस का अर्धशतक, दो नए मरीज मिले
नर्सिंग अफसर के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है और उनकी जांच कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस वक्त ऋषिकेश एम्स (Rishikesh Aiims Coronavirus) में तीमारदारों और वहां भर्ती मरीजों में भी डर का माहौल देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश में कोरोनावायरस का यह पहला मामला है और जाहिर सी बात है की अफरा-तफरी तो मचेगी ही। उधर दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज को भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है और इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 50 पहुंच चुकी है। इनमें से देहरादून के अलावा नैनीताल और हरिद्वार जिलों को रेड जोन घोषित किया हुआ है। 50 में से 41 कोरोनावायरस मरीज इन 3 जिलों से ही है। इसलिए हमारी भी आप से अपील है कि कृपया सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। आगे देखिए हर जिले से करोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े