Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स (Rishikesh Aiims Coronavirus) में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अंशुमन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की और इसके साथ ही ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इस बीच एम्स के डॉक्टर का कहना है कि नर्सिंग अफसर को कोरोना कैरियर पेशेंट की वजह से कोविड-19 हुआ है। इनका कहना है कि 24 अप्रैल को नर्सिंग स्टाफ को हल्का खांसी और बुखार था। इसके बाद 25 को सिम्टम्स ज्यादा हुए थे, इसके बाद उसे एडमिट किया गया। आगे ह बताया जा रहा है कि ऋषिकेश एम्स में काम करने वाला नर्सिंग ऑफिसर किराए के मकान पर रहता था। ऐसे में कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। आप समझ सकते हैं कि यह मामला कितना गंभीर हो सकता है। आगे देखिए वीडियो...