Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के रुद्रपुर जिला के प्रशासन की व्यवस्था को मानना पड़ेगा। उत्तराखंड की सुंदरता को देखने आए कई विदेशी सैलानी कोरोना के चलते हो रखे लॉकडाउन में यहीं फंस गए हैं। हाल ही में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग विदेशी सैलानी जो कि कैंसर से पीड़ित हैं, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पंतनगर एयरपोर्ट से आपातकालीन स्थिति में दिल्ली रवाना किया गया। आपको तो पता ही होगा कि लॉकडाउन के चलते सभी हवाई यात्राओं को स्थगित किया जा चुका है और एयरपोर्ट्स बन्द हो चुके हैं। मगर जैसे ही रुद्रपुर जिला प्रशासन को बुजुर्ग विदेशी सैलानी की बिगड़ती तबीयत के बारे पता लगा तो उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से एयर एम्बुलेंस के जरिये नीदरलैंड से आए सैलानी को दिल्ली भेजने की व्यवस्था करने को कहा और मात्र 4 घण्टे में पंतनगर एयरपोर्ट (Pantnagar Airport) अथॉरिटी ने एयरपोर्ट को एक्टिवेट कर दिया। कैंसर पीड़ित विदेशी सैलानी को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। आगे पढ़िए