Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है।ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में एक महिला में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है। बड़ा सवाल ये है कि ऋषिकेश एम्स में 48 घंटे के भीतर 2 कोरोनावायरस से पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जो कि चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि ये महिला 22 अप्रैल से एम्स में भर्ती थी। कोरोना वायरस संक्रमित महिला नैनीताल की रहने वाली है। चिंता की बात ये है कि ऋषिकेश एम्स में कोरोनावायरस के संक्रमण का ये दूसरा मामला है। आपको याद होगा कि इससे पहले एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग अफसर में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद एम्स के यूरोलॉजी विभाग को सील कर दिया गया था। इसके बाद ऋषिकेश की 20 बीघा कॉलोनी भी सील कर दी गई थी।