Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में 48 घंटे के भीतर दो कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और सीमाओं पर पहले से भी ज्यादा सख्ती बढ़ाई गई है। ऋषिकेश से लगा टिहरी जिले का मुनी की रेती थाना भी काफी अलर्ट हो गया है। मुनी की रेती थाना क्षेत्र की सभी सीमाओं से ऋषिकेश में एंट्री करने वालों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। अब ऋषिकेश में एंट्री करने के लिए अनुमति पास के साथ बैरियर पर ही थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही वहीं पर मेडिकल चेकअप होगा और उसके बाद ऋषिकेश में प्रवेश मिलेगा। आपको बता दें कि रविवार को ऋषिकेश एम्स के नर्सिंग अफसर में कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया था। उसके तुरंत बाद 20 बीघा इलाका पूरी तरीके से सील किया गया था। ऋषिकेश एम्स का यूरोलॉजी विभाग भी सील किया गया था। अभी इस घटना को 48 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि ऋषिकेश एम्स में एक महिला मरीज में भी कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। आगे पढ़िए..