Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से कई चीजों में सुधार होना शुरू हो गया है। हमें कई तरह के फायदे देखने को मिले हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बन्द होने के कारण प्रदूषित हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। साथ ही साथ पर्यावरण के अंदर भी लॉकडाउन से काफी फायदा देखने को मिला है। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव बिजली की खपत पर भी देखने को मिला है। लॉकडाउन के बाद से ही सभी तरह के दफ्तर और कार्यालय बन्द हो रखे हैं। लोग घरों में कैद हैं जिससे काफी बिजली की बचत हुई है। ऐसे में एक खुशखबरी अल्मोड़ा से आई है जो आपका भी दिल खुश कर देगी। जागरण की खबर के मुताबिक अकेले अल्मोड़ा डिविजन में लॉकडाउन के दौरान पांच लाख यूनिट बिजली की बचत हुई है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद का है। आगे पढ़िए..