Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ 10 कुंतल फूलों से सजाए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही ग्रीष्म काल के लिए बाबा केदारनाथ भक्तों को अगले 6 महीने तक दर्शन देंगे। बुधवार को प्रातः 6:10 पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और पूजा में पुजारी समेत सिर्फ 16 लोग ही शामिल होंगे। संगम से मंदिर परिसर तक बर्फ को काटा गया है और 4 फीट से चौड़ा रास्ता बनाया गया है। कोरोनावायरस के चलते इस बार आम लोग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी नहीं बन पाएंगे। इसलिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना कीजिए कि इस विश्वव्यापी बीमारी कोरोनावायरस से जल्द ही छुटकारा मिल सके और विश्व का कल्याण हो सके। आपको बता दें कि केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ में 6 महीने तक विराजते हैं और उसके बाद कैलाश के लिए प्रस्थान कर देते हैं। कपाट खुलते वक्त देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी बीडी सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी वहां मौजूद होंगे। बेहद ही शांत तरीके से कपाट खोले जाएंगे।