Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: 11750 फीट की ऊंचाई पर मौजूद बाबा केदारनाथ को 11 में ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर की श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है बाबा केदारनाथ। अक्सर देखा गया है कि केदारनाथ के कपाट खुलते वक्त पीएम मोदी भी वहां मौजूद रहते हैं लेकिन इस बार कोरोनावायरस के कारण प्रधानमंत्री वहां मौजूद नहीं रहे। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुले। पुजारी शिवशंकर लिंग व वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ठ हुए। मुख्य द्वार पर कपाट खोलने के साथ ही भैरवनाथ जी का आवाह्न किया गया। कपाट खुलने के पश्चात सर्व प्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गयी। पीएम मोदी की भी भगवान केदारनाथ पर अटूट आस्था है।