Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: कोरोना के कारण हो रखे लॉकडाउन के बाद से प्रकृति खुलकर सांस ले रही है।मनुष्यों की आवाजाही बन्द है जिसके बाद पशु-पक्षी सड़कों पर घूमते नजर रहे हैं। ऐसे में उनकी जान पर खतरा भी मंडरा रहा है और कई पशु हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। चमोली में भी ऐसा ही कुछ हुआ। हाल ही में नंदाकिनी नदी में बहकर आई एक बेजुबान गाय चट्टान के बीच फंस गई। ऐसे में चमोली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाय को सुरक्षित निकाल कर मानवता की मिसाल पेश की है। इससे पहले भी चमोली पुलिस के कई मानवीय गुण देखने को मिले हैं। हाल ही में चमोली पुलिस ने एक गरीब परिवार के घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर उनको गैस सिलेंडर भरवा कर दिया। और अब एक बेजुबान पशु की मदद करके चमोली पुलिस फिर से अपनी जिंदादिली के कारण चर्चा का विषय बन गई है। आइये आपको पूरी घटना का विवरण देते हैं। आगे देखिए वीडियो...