Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोनावायरस की तमाम नेगेटिव खबरों के बीच एक पॉजिटिव खबर उत्तराखंड से आई है। उत्तराखंड में रेड जोन जिलों की संख्या घट गई है। रेड जोन का मतलब है कि जहां को कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। अच्छी बात यह है के उत्तराखंड के एक और जिले ने कोरोनावायरस को मात दी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तक उत्तराखंड में 3 रेड जोन थे। देहरादून के अलावा हरिद्वार और नैनीताल जिलों को रेड जोन घोषित किया गया था। लेकिन अब कोविड-19 ट्रैकर पर नजर डालें तो उत्तराखंड में रेड जोन जिलों की संख्या 3 से घटकर 2 हो गई है। उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल जिले ही अब रेड जोन में है। हरिद्वार जिला अब ऑरेंज जोन में चला गया है।