Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यहां चार दिन पहले लोग सुकून की सांस ले रहे थे, क्योंकि तीर्थनगरी में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला था, लेकिन पिछले तीन दिन से लोग डरे हुए हैं। यहां 3 दिन में कोरोना के 4 पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यहां बुधवार को एक और कॉलोनी सील कर दी गई। प्रशासन ने शिवा एन्क्लेव को सील कर दिया है। एम्स में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल में कोविड-19 वार्ड से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों और यहां भर्ती 256 मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। एम्स के डॉक्टर और दूसरे स्टाफ को होटल और धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश प्रशासन ने 10 होटल और धर्मशालाओं का अधिग्रहण किया है।