राजीवनगर मोहल्ले में 14 मई तक लॉकडाउन रहेगा। एक ट्रक हेल्पर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ले को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। इससे पहले प्रशासन ने मोहल्ले को सैनेटाइज भी कराया...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Rajivnagar colony sealed till 14th may in udham singh nagar
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एक और कॉलोनी सील कर दी गई। बाजपुर के राजीवनगर मोहल्ला को प्रशासन ने सील कर दिया है। यहां बेरिकेडिंग लगा दी गई है। ना तो कॉलोनी वाले यहां से बाहर जा सकेंगे और ना ही बाहर का कोई शख्स राजीवनगर में एंट्री कर सकेगा। ये व्यवस्था 14 मई तक लागू रहेगी, यानि 14 मई तक राजीवनगर मोहल्ला पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर तीन पिकेट बनाई। साथ ही स्प्रे कर पूरा मोहल्ला सैनेटाइज किया गया। राजीवनगर मोहल्ला वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत आता है। डीएम के आदेश पर इसे 14 मई तक लॉकडाउन किया गया है। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि यहां कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकलेगा। रोजमर्रा की जरूरत का सामान घर के पास स्थित सरकारी वैन से लेने की ही अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर..कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत
गुरुवार सुबह अधिकारियों की टीम ने राजीवनगर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मोहल्ले को सैनेटाइज कराया। यहां तीन जगहों पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। तीनों स्थानों पर पिकेट बनाकर चिकित्सा कर्मी, सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आपको बता दें कि बुधवार को बाजपुर के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये युवक ट्रक में हेल्पर के तौर पर काम करता है। हेल्पर ट्रक लेकर पंजाब से हरिद्वार रोड होते हुए 26 अप्रैल को बाजपुर पहुंचा था। कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 22 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। जिनमें उसकी पत्नी, ट्रक चालक, मालिक, दूसरा हेल्पर, आठ स्वास्थ्य कर्मी, तीन सिपाही, एक पीआरडी जवान और मोहल्ले के 6 लोग शामिल हैं। सभी 22 लोगों को रुद्रपुर के क्वारेंटीन सेंटर भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस यूपी से होने वाली घुसपैठ रोकने के इंतजाम भी कर रही है। महेशपुरा में ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित गांव में यूपी को जाने वाले खेतों के रास्तों को जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर बंद करा दिया, ताकि लोग चोरी-छिपे उत्तराखंड में दाखिल ना हो सकें।