Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। लॉकडाउन के बाद से त्रिवेंद्र सरकार जी-जान से बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के निवासियों को वापस लाने में जुटी हुई है। केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद एक पल भी देरी न करते हुए उत्तराखंड सरकार ने लोगों की राज्य वापसी की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसी बीच उत्तराखंड राज्य से एक खुशखबरी आ रही है। एक तरफ जहां बाहर के प्रदेशों में पहाड़ी लोग फंसे हैं, तकरीबन उतनी ही संख्या में प्रदेश के अंदर दूसरे जिलों में लोग फंस रखे हैं। बता दें कि सरकार से गुहार लगाने के बाद आखिरकार प्रदेश के अंदर ही प्रवास किए हुए लोगों को उनके जिलों में सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार ने मुहिम की शुरुआत राजधानी देहरादून से की है। दून में दूसरे जिलों के तकरीबन 2178 लोग फंस रखे हैं। इनमें से अधिकांश वो लोग हैं जिन्होंने पढ़ाई के कारण और व्यवसाय एवं नौकरी के कारण देहरादून में प्रवास किया है।