Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर आई है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक और मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 59 हो गई है। एक न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक जमातियों के संपर्क में आए एक व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। खासतौर पर उधम सिंह नगर जिले की बात करें तो यहां बीते दिनों से लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। अकेले उधम सिंह नगर जिले की बात करें तो अब तक इस जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित कुल 8 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी तरफ बड़ी बात यह है कि उधम सिंह नगर जिले को कोरोनावायरस संक्रमण के ग्रीन जोन में रखा गया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार उधम सिंह नगर जिले को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेगी? आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े...