Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद हो गया है। ध्याड़ी क्षेत्र के मिरगांव के रहने वाले दिनेश सिंह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। दिनेस की उम्र सिर्फ 25 साल थी, अभी उनका विवाह भी नहीं हुआ था। दिनेश की शहादत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिनेश की दो विवाहिता बहिनों में एक अब इस दुनिया में नही है। दिनेश के पिता गोधन सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के चांदमुल्ला इलाके में आतंकियों से लोहा लेते हुए कर्नल और मेजर सहित भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गये थे, जिनमें से दिनेश भी एक है। 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले दिनेश सिंह गैड़ा की शहादत से पूरा क्षेत्र गमगीन है। गर्व मिश्रित दुख के चलते लोग कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं,हर आंख में आंसू हैं तो हर सीना गर्व से फूला हुआ है।