उत्तराखंड: 10 जिलों में कल से मिलेंगी ये राहतें, 2 मिनट में पढ़िए जरूरी खबर

उत्तराखंड में कल से ये राहतें मिलने जा रही हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Lockdown: Green Zone Relaxations in uttarakhand from 4 may
Image: Green Zone Relaxations in uttarakhand from 4 may

देहरादून: लॉकडाउन बढ़ गया है। दो हफ्तों के लिए। ये तो आप जानते ही होंगे। 4 मई से लॉकडाउन 3.0 शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन सरकार की तरफ से राहत भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में बांटा है। यहां केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक राहत दी जाएगी। नई गाइडलाइन 4 मई से प्रभावी होगी। ग्रीन जोन वाले जिलों में बसें चलेंगी, लेकिन क्षमता 50 फीसदी होनी चाहिए। बस डिपो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे। डीएम को छूट में कटौती करने की अनुमति है। अंतरराज्यीय कार्गो वाहन चलेंगे।
अंतरराज्यीय परिवहन, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, खेल मैदान और धार्मिक सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी। दूसरे सभी काम जारी रहेंगे।
चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी ग्रीन जोन में हैं।
केंद्र की लिस्ट के अनुसार ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा को भी ग्रीन जोन में रखा गया है।
रेड जोन वाले जिले देहरादून और नैनीताल को रेड जोन से बाहर कर ऑरेंज जोन में रखा गया है। यहां जिले के भीतर और अन्य जिलों में बसों के संचालन में छूट मिलेगी। कैब का संचालन किया जा सकेगा, लेकिन एक ड्राइवर के साथ दो पैसेंजर होने की शर्त है।
एक राज्य से दूसरे राज्य में यातायात बंद रहेगा।
चौपहिया वाहन में दो यात्रियों की अनुमति है।
कॉलेज, स्कूल, सिनेमा हॉल, खेल मैदान और धार्मिक सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी।
कंटेनमेंट जोन में कोई गतिविधि नहीं होगी।
रेड जोन में क्या होगा और क्या नहीं, ये भी जान लें।
उत्तराखंड का हरिद्वार रेड जोन में शामिल है। यहां कंटेनमेंट जोन में ओपीडी और मेडिकल क्लीनिक के संचालन पर रोक है।
उत्तराखंड में सोमवार से सभी सरकारी और अर्ध सरकारी दफ्तर खुलेंगे।
ग्रीन जोन के शासकीय ऑफिसों में कार्यरत क और ख कैटेगरी के अधिकारी शत-प्रतिशत उपस्थिति देंगे। इसके अलावा समूह ग और घ के कर्मचारियों की उपस्थिति 50 फीसदी रहेगी।
दुकानें भी अब दोपहर 1 बजे के बजाय शाम चार बजे तक खुल सकेंगी।
रेड जोन में एक बजे तक ही दुकानें खुल सकेंगी।
दफ्तर सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक ही खुलेंगे।
बाजार सुबह सात बजे से शाम चार बजे खुलेंगे
रेड जोन में सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानें खुलेंगी।
राज्य के ग्रीन जोन के तीर्थयात्री चार मई से केदारनाथ जा सकते हैं।
लोगों को कुछ पाबंदियों के साथ अंतर जिला आवागमन की इजाजत