उत्तराखंड: ITBP जवान में दिखे कोरोनावायरस जैसे लक्षण, आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती

सीएमओ डॉक्टर के के सिंह के मुताबिक जोशीमठ में एक आइटीबीपी जवान खुद ही जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा। हाल ही में दिल्ली से वहां आईटीबीपी एक टुकड़ी पहुंची थी..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: CHAMOLI ITBP JAWAN QUARANTINE
Image: CHAMOLI ITBP JAWAN QUARANTINE

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां आईटीबीपी के जवान में कोरोनावायरस जैसे लक्षण पाए गए प्रस्ताव इसके बाद जवान को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया। अमर उजाला की खबर के मुताबिक हाल ही में आइटीबीपी की एक टुकड़ी दिल्ली से जोशीमठ पहुंची थी। टुकड़ी में शामिल एक जवान की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद वह खुद ही जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। जवान को अस्पताल में भर्ती किया गया है इसके अलावा उसका ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में ही आइटीबीपी के करीब 20 जवान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा खबर यह भी है कि दिल्ली में आईटीबीपी के 100 जवानों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इधर चमोली जिले की बात करें तो जहां अब तक 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 23 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सीएमओ डॉक्टर के के सिंह के मुताबिक जोशीमठ में एक आइटीबीपी जवान खुद ही जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा। उसे एहतियातन भर्ती कराया गया है।