Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। पुलिस बार-बार आपको यह बात बताती रहती है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें ना फैलाएं लेकिन कुछ लोग हैं कि बात मानते ही नहीं। ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया उत्तराखंड में हुआ है। उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर किसी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की झूठी अफवाह फैला दी। पुलिस ने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया और लोगों को इस बात से आगाह किया कि इस अफवाह पर ध्यान बिल्कुल न दें। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की मृत्यु की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। आगे देखिए वीडियो