पुलिस लगातार पता कर रही थी कि आखिर ये किसने किया और किस मकसद से किया? इस मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand cm viral news update
चम्पावत: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है उनके नाम पंकज ढौंडियाल, नरेंद्र मेहता, कुलदीप पवार, नवीन भट्ट, रतन केंतुरा और कमल सिंह नेगी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी आरोपियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 25 के साथ कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। पुलिस बार-बार आपको यह बात बताती रहती है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें ना फैलाएं लेकिन कुछ लोग हैं कि बात मानते ही नहीं। ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया उत्तराखंड में हुआ है। उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर किसी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की झूठी अफवाह फैला दी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर फैली CM के निधन की अफवाह, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया और लोगों को इस बात से आगाह किया कि इस अफवाह पर ध्यान बिल्कुल न दें। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की मृत्यु की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार का इस मामले में क्या कहता है, आप भी देखिए।