उत्तराखंड की राइफल शूटर आयुषी विदेश में फंसी, सरकार से की स्वदेश लौटने की अपील

बताया जा रहा है कि आयुषी और उनके पति बिजनेस के सिलसिले में जांबिया गए थे। आयुषी और सक्षम गुप्ता भारतीय हाई कमीशन के पास पहुंचे लेकिन अभी तक उन्हें कुछ मदद नहीं मिल सकी है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Ayushi Gupta: Uttarakhand shooter aayushi gupta stuck in zambia
Image: Uttarakhand shooter aayushi gupta stuck in zambia

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की भारतीय राइफल शूटर आयुषी गुप्ता अपने पति के साथ बीते 1 महीने से जांबिया में फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि आयुषी और उनके पति बिजनेस के सिलसिले में जांबिया गए थे। जनवरी में इन दोनों की शादी हुई थी। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के चलते देशभर में लॉक डाउन है और इंटरनेशनल फ्लाइट पर पूरे तरीके से रोक लगी हुई है। इस वजह से यह दोनों वहीं फंसे हुए हैं। खबर है कि आयुषी और सक्षम गुप्ता ने 27 मार्च को स्वदेश लौटने का टिकट बुक कराया था लेकिन भारत सरकार की घोषणा के बाद 22 मार्च से ही सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लग गई थी। इस वजह से आयुषी और सक्षम गुप्ता स्वदेश वापस नहीं लौट पाए। द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक आयुषी और सक्षम गुप्ता भारतीय हाई कमीशन के पास पहुंचे लेकिन अभी तक उन्हें कुछ मदद नहीं मिल सकी है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लाखों लोगों को ट्रेन से घर लाएगी सरकार, खुद वहन करेगी पूरी खर्च
उधर उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने भी ट्विटर पर खबर पोस्ट करते हुए लिखा है उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी आयुषी और सक्षम गुप्ता फरवरी से जांबिया में फंसे हुए हैं। हरीश रावत ने लिखा है कि आयुषी एक इंटरनेशनल शूटर हैं और भारत को इनसे बड़ी उम्मीद है। यह दोनों ही भारत सरकार से स्वदेश लौटने का आग्रह कर रहे हैं।