Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कल राज्यसमीक्षा पर आपने पलक के हत्याकांड के खुलासे की खबर पढ़ी होगी। जी वही 12 साल की नन्ही सी बच्ची जिसको उसी की सौतेली मां ने उसके पिता के साथ मिलकर दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस राज से पर्दाफाश किया और परत-दर-परत पलक की हत्या का राज खुलता रहा जिसके बाद दोषी उसी की सौतेली मां रीना पाई गई। पुलिस ने पलक की सौतेली माँ रीना और उसके पिता सुनील मंडल को हिरासत में ले लिया। रीना ने यह खुद स्वीकारा है कि उसकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया था। वो सुसाइड मात्र सबसे सच छिपाने की साजिश थी। बता दें कि बीते सोमवार को शक्तिफार्म के टैगोरनगर निवासी सुनील मंडल की बेटी पलक की लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी। मृतका की सौतेली मां रीमा ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या करली है। पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पलक का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि पलक ने खुदकुशी नहीं करी बल्कि उसकी गला घोंटकर के हत्या की गई है।