Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के लिए आज एक अच्छी खबर सामने आई है। अब देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी को कंटेनमेंट जून से मुक्ति मिल गई है। जी हां देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसकी संस्तुति कर दी है और भगत सिंह कॉलोनी को कंटेनमेंट जॉन से मुक्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि भगत सिंह कॉलोनी में कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति पाया गया था और इसके बाद 7 अप्रैल को इस जगह को पूरे तरीके से लॉक कर दिया गया था। पूरा इलाका सिविल कर दिया गया था और लोगों के आने-जाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी। 28 दिन तक शहीद भगत सिंह कॉलोनी कंटेनमेंट जॉन बनी रही। और 28 दिन के बाद अब इसे कंटेनमेंट जॉन से मुक्त किए जाने की संस्तुति की गई है। हालांकि भगत सिंह कॉलोनी कंटेनमेंट जॉन से मुक्त तो हो गई है लेकिन यहां 17 मई तक प्रभावी लॉकडाउन लागू रहेगा। अब देहरादून के 3 इलाकों से सीलिंग हट गई है और अब ये इलाके कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं।