जीतेगा उत्तराखंड: 2 दिन से नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव, देखिये आज की लेटेस्ट रिपोर्ट

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित (Coronavirus in uttarakhand) एक भी मरीज सामने नहीं आया है। देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus in uttarakhand latest report 7 may
Image: Coronavirus in uttarakhand latest report 7 may

चम्पावत: उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित (Coronavirus in uttarakhand) एक भी मरीज सामने नहीं आया है। उत्तराखंड में अब तक कुल 61 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 39 मरीज ऐसे हैं जो कि ठीक हो चुके है। अब आपको आज की रिपोर्ट बता देते हैं। आज यानी 7 मई की बात करें तो आज 481 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। 258 सैंपल को आज टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड में अब तक 8138 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 257 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक उत्तराखंड में 8069 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है इसके अलावा 3110 लोगों को फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन किया गया है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1196321 लोग आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। आगे देखिए हर जिले की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें - जय हो: उत्तराखंड में 65 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, सिर्फ 6 दिन में जीती बीमारी से जंग
(Coronavirus in uttarakhand)
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 7
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00