Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: हाल ही में उत्तराखंड के सभी अभिभावकों के लिए एक राहत की खबर आई थी। उत्तराखंड के सभी प्राइवेट स्कूलों में लॉकडाउन के दौरान कोई फीस नहीं ली जाएगी। सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद भी देहरादून के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा अभिभावकों के ऊपर फीस जमा कराने को लेकर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए दबाव बनाया जा रहा था। जिस पर डीआईजी अरुण मोहन जोशी (Dig arun mohan joshi) के आदेश के बाद पुलिस ने स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। हाल ही में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा था कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की लॉकडाउन के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ही जाएगी। कोई भी स्कूल आपके ऊपर फीस देने का दबाव नहीं बना सकता। अगर कोई स्कूल अभिभावकों के ऊपर फीस देने का दबाव बनाता है तो उस स्कूल के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन कड़े निर्देशों के बावजूद भी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। देहरादून के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ हाल ही में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। स्कूल के ऊपर आरोप लगा है कि वह अभिभावकों को एसएमएस और व्हाट्सएप्प के जरिये फीस का दबाव बना रहा है।