Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: लॉकडाउन के चलते पसरे सन्नाटे के बीच जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में दाखिल होने लगे हैं। बस्तियों में जंगली जानवरों की चहलकदमी बढ़ने से लोग डरे हुए हैं। ऊपर दिख रही तस्वीर पिथौरागढ़ से आई है, जहां एक गांव में पानी के चैंबर में गुलदार के तीन शावक मिलने से सनसनी फैल गई। चैंबर में शावकों के होने का मतलब है कि इस इलाके में गुलदार सक्रिय है। गांव के लोग अब घर से बाहर निकलने तक से डरने लगे हैं। थल क्षेत्र के पांखू इलाके में एक गांव है बौंगाड़, यहां पानी के चैंबर में गुलदार के तीन शावक मिले। डरे हुए ग्रामीणों ने बताया कि चैंबर के पास बकरियां चराने के दौरान उनकी बकरियों पर गुलदार कई बार हमला कर चुका है। अब वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि वो इस इलाके में बकरियां ना चराएं। घटना शनिवार की है। मदन सिंह नाम का ग्रामीण चैंबर के पास बकरियां चराने गया था। तभी एक गुलदार ने उसकी बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियां वहां से भाग गई, गुलदार भी जंगल की तरफ चला गया। आगे पढ़िए