उत्तराखंड: दरोगा ने मास्क पहनने को कहा..युवक ने दरोगा पर किया फावड़े से हमला

कुछ युवकों को पुलिस द्वारा मास्क लगाने की सलाह देना भारी पड़ गया। सलाह देने पर उन में से एक युवक अपना आपा खो बैठा और उसने फावड़े से दारोगा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दारोगा बाल-बाल बचे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Udham singh nagar youth attacks police
Image: Udham singh nagar youth attacks police

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक खबर के मुताबिक पुलिस द्वारा एक युवक को मास्क लगाने की सलाह देना भारी पड़ गया। सलाह देने पर युवक आग- बबूला हो उठा और फावड़े से दारोगा पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बाल-बाल बचे हैं। हमले के बाद चार आरोपी फरार हो गए मगर एक को पुलिस ने धर दबोचा। सरकार द्वारा बार-बार कहने के बावजूद भी लोग मनमानी पर उतर आए हैं और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और उनको टोकने पर वह पर उल्टा हिंसात्मक हो जाते हैं। पुलिस के ऊपर हमला करना शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है कि कानून का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर हमला किया। उधमसिंह नगर में आए दिन पुलिस पर हमला होता रहता है। हाल ही में सब्जी वाहन से गुंडागर्दी करके सब्जी खरीदने वालों ने भी पुलिस के ऊपर हमला कर दिया था। इससे पहले कुछ लोगों ने गुस्से में पुलिस के वाहन का शीशा तोड़ दिया था। मगर इस बार तो इन युवकों ने सारी हदें पार कर दी हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गजब: पहाड़ के इस गांव में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गांव वालों ने खुद लिया फैसला
खबर के मुताबिक बीते शनिवार की रात को बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद पुलिस और चिकित्सा टीम के साथ बेरिया दौलत पर होम क्वारंटाइन किए कुछ लोगों की चेकिंग के लिए जा रहे थे। तभी उनको रास्ते में कुछ युवक बिना मास्क के खड़े दिखाई दिए। चौकी इंचार्ज ने उन युवकों को बिना मास्क घर से निकलने पर जोरदार डांट मारी और उनको कड़ी हिदायत दी। इस पर एक युवक अपना आपा खो बैठा और गुस्से में तिलमिलाए उस युवक ने फावड़े से दारोगा के ऊपर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बाल-बाल बच गए। हमले के बाद वहां हड़कंप मच गया। आसपास भीड़ लग गई और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। चार युवक मौके से फरार हो गए जबकि उनमें से कल्याणपुरी निवासी गुरुसेवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जिस युवक ने हमला किया उसने पुलिस के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी करी। गिरफ्तार किए गए युवक और अन्य 4 युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188, 269, 270, 120, 353, 186, 506,504 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।