Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: लक्सर के मखियाली गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको पढ़कर आप चौंक उठेंगे। मखियाली गांव में दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन बैठा और उसको बेरहमी से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मखियाली गांव के निवासी कामिल और मुर्सलीन दोनों सगे भाई थे। परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच अक्सर कहासुनी भी हो जाती थी और दोनों के बीच काफी मनभेद भी थे। शनिवार को भूमि विवाद ने तूल पकड़ ली और बड़ा भाई मुर्सलीन छोटे भाई कामिल की जान का दुश्मन बन बैठा और गुस्से में आ कर उसको जान से मार डाला। मुर्सलीन के साथ उसके दोनों बेटों ने भी अपने चाचा को लाठी और डंडे से मार-मार कर अधमरा कर दिया। घटना के बाद से ही गांव और मृत मुर्सलीन के घर मे हड़कंप मचा हुआ है।